एक वोट भाजपा को, मध्य प्रदेश चले सौ कदम विकास की ओर

 

               यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के  महापर्व का समय है और प्रदेश के हर नागरिक को अपने मताधिकार का उपयोग कर इस महापर्व की सार्थकता को सिद्ध करना चाहिए| मेरा आपसे आवाहन है कि आप भारतीय जनता पार्टी  को अपना बहुमूल्य वोट देकर मजबूती प्रदान करें| आपका एक एक वोट मध्य प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने में सहायक होगा ऐसा मेरा विश्वास है|

              विशेषकर मेरा इस प्रदेश के युवा नव मतदाता से विनम्र निवेदन है की आप प्रातः ही घर से बाहर निकलें और वोट डालकर सशक्त मध्यप्रदेश और उन्नत भारत के लिए इस महत्त्वपूर्ण अभियान में शामिल हों|
             युवा शक्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी ने विशेष कार्य योजना बनाई है और मैं आश्वस्त करता हूँ की आने वाले समय में किसी भी युवा को मंदी की मार के चलते अपने रोजगार से हाथ नहीं धोना पड़ेगा, मैं इस दर्द को अच्छी तरह समझता हूँ| मैं युवाओं को सिर्फ वोट के लिए ही नहीं,  बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए आवाहन कर रहा हूँ| मैं  यह भी बताना  चाहता हूँ कि भविष्य की कार्य योजना विहीन  कांग्रेस के,  सिर्फ ऐसे प्रचार से, बिलकुल भी भ्रमित न हों, जिसमें सिर्फ युवा चेहरे को छापा जा रहा है और वह भी बिना किसी दृष्टि के|

              जबकि भारतीय जनता पार्टी  “अनुभवी आडवाणी जी की युवा दृष्टि”  के साथ राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को विकास में साझीदार बनाना चाहती है| आपका हर वोट  भारतीय जनता पार्टी  को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त राजनैतिक दल के रूप में मजबूत करेगा बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को भी इससे राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी |
                                                    भारत माता की जय |
                                                   जय हिंद,  जय भारत |

20 Responses

  1. Sachin Khare Says:

    मान्यवर,
    हम जानते है, कि हमारी युवा शक्ती ऎवं ऊर्जा को सिर्फ आडवानी जी का अनुभव ही सही दिशा दे सकता है।

    भारत का युवा किसी के बहकावे में नहीं आयेगा । हमारा समर्थन आपको ही मिलेगा।

    वंन्दे मातरम,

    सचिन खरे
    9755831300 / 9300820590

  2. राजकुमार जैन Says:

    श्रद्धेय,
    जब आप कहते है अनुभवी आडवाणी जी की युवा दृष्टि तो मन सहज ही इस विश्वास से भर जाता है कि युवाओँ को माननीय आडवानीजी के दीर्घ अनुभव का छाता मिलेगा जो उन्हें अपरिपक्व नेतृत्व की नासमझी से होने वाली परेशानीयोँ से बचायेगा.

    हम सब आपके साथ

    जय भारत

    राजकुमार जैन 98260 51911

  3. Pramendra Pratap Singh Says:

    राजनीति इतनी बिगड़ गई है कि उत्तर प्रदेश पर तरस आता है, इसके लिये मुख्‍यत: भाजपा जिम्‍मेदार है, उसके वे नेता जो यूपी में नेताओं की नई पौध उगने ही नही दी।

    मप्र विकास करे हमारी यही कामना

  4. Praful Nikam Says:

    Thanks To BJP and all its leaders for coming ahead and getting in touch with people. Whether this will increase vote for BJP or not, that’s may be question of discussion, but all these steps will make our democracy strong no doubt at all………….

  5. ajeet kumar agrawal Says:

    aap ka factor pure madhyapradesh me hai.yeha ki 29 ki 29 seat candidate ke wajh se nahi aap ke wajh hi jitenge.
    aap yuwao ke prena ho.

    ajeet kumar agrawal
    09407065334

  6. manoj Says:

    aap he se desh ko ummeden hein

  7. प्रभाष झा Says:

    शिवराज जी, हमें आशा है कि आप और आपकी पार्टी विधानसभा वाली सफलता लोकसभा चुनाव में भी हासिल करेगी. हम पूरी तरह से बीजेपी के साथ हैं. हमारी हार्दिक इच्छा है कि आडवाणी जो को एक मौका मिले ताकि अफजल और कसाब को फांसी देकर बीजेपी की सरकार कंधार के कलंक को धो सके.
    जय हिंद

  8. ajay jain Says:

    shivraj ji hame aapse kafi ummide hai nirash mat karna.

  9. एन. के. चतुर्वेदी, विदिशा Says:

    प्रिय शिव्वू भैया, आपने कांग्रेस के पास भविष्य की कार्ययोजना न होने की बात कही है। हम तो यही कहेंगे कि कांग्रेस का पप्पू अब तक अपनी मां के आंचल की छांव से बाहर नहीं आ पाया। यहां तक कि पूरी कांगे्रस ही उसी आंचल में दुबकी हुई है। बड़े अफसोस की बात है कि जो दल देश को आजादी दिलाने की बात कहता है, वह एक परिवार की प्रायवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस के पास नेतृत्व ही नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व कांगे्रस में हुए विभाजन को देखकर सारी दुनिया जान चुकी है कि बिना गांधी परिवार के यह दल नहीं चल सकता। इसलिए यह भी तय है कि जो दल एक परिवार विशेष के नाम के बिना एक कदम भी नहीं चल पाता हो वो इतना बड़ा देश कैसे चलाएगा और कैसे उसके विकास के लिए भविष्य की कार्ययोजना बनाएगा। इसलिए आज के युवा भाजपा के साथ हैं, जिसमें किसी एक परिवार को नहीं वरन् जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का मौका मिलता है।

  10. Dr. yogendra kumar srivastava Says:

    BY Banwari Lal Yadav,
    Asali Rastrawadi Uva,Neta nahi Vanaana chahata,vah Manniya Advani ke Rastra wadi Anubhabo se Desh Nirman Chahata hai,hum app ke shath hai.

  11. सुरेश चिपलूनकर Says:

    राष्ट्रवादी विचारों वाली एकमात्र पार्टी को वोट अवश्य ही देंगे… हम भी अपने स्तर पर अपने ब्लॉग के जरिये देश भर में छद्म धर्मनिरपेक्षता को बेनकाब करने में लगे हुए हैं… कभी समय मिले तो देखियेगा… http://sureshchiplunkar.blogspot.com

  12. om prakash shrivastava Says:

    मान्यवर
    चुनाव की इस पूर्व संध्या पर आपका यह विचार हम युवायो के मन में वोट देने के लिए , और ज्यादा से ज्यादा वोट डले , इसका प्रयास करने के लिए हमारे निश्चय को और मजबूत करता है . हम आप को आश्वस्त करते है की कल हम एक एक वोट निकाल कर बूथ तक ले जा कर मतदान कराएँगे .
    ओ पी श्रीवास्तव
    आईटी प्रकोष्ठ रीवा
    9926542408

  13. JYOTI DHARMENDRA GUPTA Says:

    AAP AUR HAM SABKI BAHIN SUSHMAJI KI OR PURA DES ASHA SE DEKH RAHA HAI.HAM SAB MILKAR APNI BHARAT MATA KO PUNA VISHWAGURU BANAYENGE.BJP KO HAR SATHI SAMARTHAN DE YAHI ANURODH HAI.

  14. rachit kathil Says:

    सर हम युवा केसे वोट डाले! क्योंकी हम अपने क्षेत्र से काफी दूर है हम जेसे नये मतदाता काफी दूर है इसके बारे में कुछ सोचे ! इस ब्लॉग में आप का स्वागत है!
    जय हिंद ! जय बुदेलखंड!
    रचित कठिल
    छात्र नेता ( विद्यार्थी परिषद् )
    09718527206
    मेरा ब्लॉग rachitkathil.blogspot.com है क्रप्या ये बात उस ब्लॉग पैर पड़ने की कृपा करे क्यों की इस पैर सबकी बाते है !

  15. vivek ranjan shrivastava Says:

    हिन्दी ब्लाग जगत में स्वागत है …
    आपके आव्हान के अनुरूप सुबह सुबह ही मतदान कर आया हूं ..
    आम जनता को , शासन प्रशासन को बधाई लोकतंत्र का इतना बड़ा त्यौहार , इतनी गर्मी में इस सफलता से मनाना सरल नहीं होता …प्रदेश के मुखिया होने के नाते आपको विशेष बधाईयां …
    वेब पोर्टल के द्वारा , आपने मुख्यमंत्री को सीधे नये आइडियाज भेजने का भी नव प्रयोग किया है , यद्यपि उसमें भेजे गये सुझावों पर अब तक प्रत्युत्तर नही मिले …चुनावों की व्यस्तता में यह संभव भी नहीं था ..
    हिन्दी ब्लाग जगत में स्वागत है … आशा है हम आपसे इस नवोन्मेषी माध्यम से लगातार मिलते रहेंगे . भारत माता की जय |
    जय हिंद, जय भारत |
    विवेक रंजन श्रीवास्तव
    ९४२५४८४४५२

  16. saurabh agarwal Says:

    vot hamara kartavya hi nahi jarurat bhi hai pls ghar se dur rahne vale naye matdato ke vote ki vyvastha sunischit karen

  17. Amit Kumar Pandey Says:

    The BJP leaders have shown thier capability in leadership and good governance by making M.P. a developing state from a diseased state in five years. I wish to congratulate Shivraj ji in this respect. “Please get it going”

  18. rajesh singh Says:

    katni me narkotcs syco drug ki dhajjiya uda rahe logo per sayad sirf aap hi karyawahi kar sakte hai yaha per sabhi prasasanic adhikariyo k jankari dene ke baad bhi kucha nahi hua.ab shirf aap hi deha sakte hai kyoki sawathya mantri ji ko bhi jaankari dene ke baad bhi kucha nahi hua.
    THANKYOU
    RAJESH SINGH (reporter Tv100 news) katni(mp)

  19. cinu Says:

    kisi bhi newspaper me kawal reporter hi kam nahi karte usme reporter ke alawa bhi kai karmchari naukri karte hai kisi bhi sarkar ne aab tak un karmchariyo ki liya kuch nahi kiya

    aasha hai aap kuch karenge

  20. Amit S Says:

    Abhi kuch din pehle vidisha ke savarkar balvihar main ek abhinandan samaroh hua. kafi din baad wahan jana hua. Bal vihar ki durdhasha dekh kar kafi rona aaya. vidisha shahar ke madhya stith yeh jagah sirf ek urinal ki tarah istemal ho rahi hai. Aapse anurodh aur aasha hai ki iska kuch uddhar kiya jaye.

Leave a Comment

Please note: Comment moderation is enabled and may delay your comment. There is no need to resubmit your comment.